अमरोहा, अप्रैल 5 -- अमरोहा। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को मंडी समिति परिसर स्थित पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ.औसिफ अली, फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार व हरीश कुमार ने स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार परामर्श दिया। जरूरी दवाईयां भी वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...