शिविर में 311 लोगों की स्वास्थ्य जांच
गिरडीह, जून 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलैया में सघन टीबी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 311 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह एवं दवाइयां दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सूरज कुमार ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन गिरिडीह के निर्देश पर देवरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलैया में सघन टीबी खोज अभियान कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, मधुमेह रोग से ग्रसित, उच्च रक्तचाप, अत्यधिक धुम्रपान, मदिरापान व नशीला पदार्थ का सेवन करने वाले, अत्यधिक मोटे व पूर्व में किसी टीबी मरीज के साथ संपर्क में रहनेवाले लोगों का बलगम की जांच की गई। मौके पर गुड्डू प्रसाद वर्मा, सोनमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.