धनबाद, मार्च 11 -- बीसीसीएल लोदना के जियलगोरा क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार को महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 31 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। मरीजों के लिए एंथ्रोपोमेट्रिक डेटा, हीमोग्लोबिन और दूसरी जरूरी जांच शामिल हैं। एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ. यू मल्लेश, डॉ. रानी पांडेय, डॉ. रॉकी कुमार, स्टाफ नर्स लोकेश मेघवाल, शालिनी कुजूर जाजुर स्टेटटेक अंसारी, गौतम चौधरी, सुनीता देवी ने महिलाओं की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...