शिविर में 30 स्कूली बच्चों का हुआ दांतों का परीक्षण
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा । यूपीयूएमएस के दंत विज्ञान संकाय के पीरियोडॉन्टोलॉजी विभाग ने बुजवार को जन आरोग्य सेवा कार्यक्रम एवं ओरल हाइजीन वीक के तहत प्राथमिक विद्यालय, बहादुरपुर में दंत स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में डा. राजेश कुमार ठाकुर, डा. राजमंगल यादव, डा.आलोक कुमार एवं डा. ज्योति की टीम ने 30 स्कूली बच्चों का दंत एवं मसूड़ों का परीक्षण किया और उन्हें मौखिक स्वच्छता संबंधी परामर्श प्रदान किया। जिन बच्चों को आगे उपचार की आवश्यकता थी उन्हें यूपीयूएमएस सैफई के दंत विज्ञान संकाय में फॉलो-अप हेतु परामर्श दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.