लखनऊ, अप्रैल 26 -- सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा, बिजनौर में रविवार को 165वें 'आपका विधायक आपके द्वार' शिविर का आयोजन किया गया। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित इस जनसुनवायी शिविर में 18 लोगों ने नाली, पुलिस, पार्क, दिव्यांग प्रमाणपत्र, हैंडपम्प समेत अन्य समस्याओं को रखा। मौके पर तीन लाभार्थियों शंकर, नारायण व कलावती के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कैम्प में 53 वृद्धों की आंखों की जांच की गई। जिनमें से 30 लोगों को चश्मा प्रदान किए गए। इस दौरान हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों 10वीं की छात्रा अंजली शुक्ला व अभिषेक साहू और 12वीं के छात्र देव वर्मा व संध्या रावत को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 115वें गर्ल्स यूथ क्लब व 179वें बॉयज यूथ क्लब का ...