हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों व रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 लोगों ने रक्तदान किया। यह आयोजन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा ने किया। शिविर के शुभारंभ नियमित रक्तदाता राजेश जैन व योगेश जैन ने रक्तदान कर किया। इसके बाद रविंद्र कुमार महतो, देवेंद्र कुमार, अजहरुद्दीन, राहुल राणा, जुनैद अली, राजू कुमार, मोहम्मद रफीक, विकास कुमार, सनी कुमार, अभिषेक ,रोशन राणा, सुनील पांडे आदि 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर महासचिव विनीत छाबड़ा ,कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.