फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हर घर रक्तदाता अभियान के तहत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से बंसी विद्या निकेतन स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन प्रधानाचार्या अंजु डागर, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेन्द्र सौरोत और स्कूल के चेयरमैन नारायण डागर ने किया। बिजेन्द्र सौरोत ने कहा कि रक्तदान समय की आवश्यकता है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।संयोजक यह भी पढ़ें- रेडक्रॉस की ब्लड डायरेक्टरी का शुभारंभ, पांच हजार रक्तदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने बताया कि थैलेसीमिया एक अनुवांशिक ...