गिरडीह, मई 19 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के पावर हाउस परिसर में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह की ओर से एक दिवसीय जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुरु होते ही शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओ से संबधित आवेदन शिविर में दिया। शिविर में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 13 मामलों का निष्पादन शिविर में कर दिया गया। इस विषय में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि 17 आवेदन के निष्पादन के लिए आवेदन को जिला कार्यालय भेजा गया है। बता दें कि शिविर में बिजली बिल सुधारने, बिजली, मीटर जलने, बिजली बिल नहीं आने, कृषि विभाग का कनेक्शन कटवाने, बिजली मीटर अपडेट करवाने से संबधित आवेदन आए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर, पेज चार की लीड शिविर में बिजली विभाग के एसडीओ बैकुंठ दास, जेई अमित कुमार, एकांउ...