शिविर में 280 मामलों का किया गया निपटारा
मोतिहारी, जून 2 -- कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड के कुंडवा चैनपुर के गवन्द्री पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे अधिकारियों के अलावा जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुन उनका निपटारा किया। सबसे ज्यादा शिकायत गवन्द्री पंचायत मे नल जल की समस्या की मंत्री के सामने आयी। नलजल की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। आक्रोशित ग्रामीणों को मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। लोगों का आरोप था कि चार पांच वार्ड छोड़ बाकी जगहों पर नल जल नहीं चलता है। मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत समस्या दूर करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने जीविका समूह को दिया 71 लाख रुपये का चेक मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आपकी समस्याओं को सुनने एवं उसका निपटारा करने आयी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.