रुडकी, अप्रैल 16 -- लक्सर। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के डॉक्टरों ने सीएचसी में शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान ढाई सौ से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल की ओर से निशुल्क शिविर लगाया गया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोगी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन ने कई मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.