प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। एमएनएनआईटी परिसर में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, नेत्र परीक्षण और विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें निःशुल्क की गईं। लगभग 50 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं 50 लोगों को मुफ्त चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...