दरभंगा, अप्रैल 20 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। पंचायत भवन, दहियार रन्ना में रविवार को नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 250 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का संचालन सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक किया गया। कैंप में हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम तथा डॉ. मनीष कुमार ने मरीजों की जांच की। कैंप में दहियार मुखिया रिंकू देवी, राकेश, बलबीर रॉय, दीपेश, जितेंद्र पंडित, सेतु, गजाली, अविनाश, ारफराज अहमद आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.