अररिया, मई 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को ले एक दिवसीय विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने जांचोपरांत ऑन लाइन आवेदन करने वाले कुल 25 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव बसाक, डॉ. केएन सिंह, डॉ. मुन्ना कुमार आदि ने कर्मी मौजूद थे। चिकित्सकों ने दिव्यांगों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच की, इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। यह भी पढ़ें- शिविर में 25 दिव्यांगों की जांच कर दिया प्रमाण पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...