मुजफ्फरपुर, मई 22 -- औराई। शाही मीनापुर स्थित श्रीदेवी प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने 241 भैया-बहनों की जांच की। प्रधानाचार्य अंगद ठाकुर, विद्यालय के सह सचिव सुरेंद्र कुमार शाही, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, कृति सिंह, कृति शाही, शोभा कुमारी, आचार्य श्यामसुंदर सिंह, रमेश प्रसाद यादव, अविनाश कुमार, सुमित कुमार, बबलू कुमार, डॉ. इंद्रजीत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...