अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला मलखान सिंह अस्पताल व मेडिकल के चिकित्सक व उनकी टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया कराई। शिविर में 230 रक्त यूनिट संकलित किया गया। जिला संयोजक रमेश चंद, सेवादल संचालक मुकेश शर्मा, शिक्षक धर्मेंद्र जौहरी, सहायक शिक्षक विजय प्रजापति व रंजीत चौहान, पीतांबर शर्मा, मीडिया सहायक चुन्नू निरंकारी का सहयोग रहा। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि भारतवर्ष के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिससे लगभग 40,000 यूनिट रक्त संकलित किया गया। बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में यह दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा-सरिता का शुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.