पाकुड़, मार्च 11 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत एवं डॉ. मंज़र आलम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कुल 23 महिलाओं ने बंध्याकरण के लिए पंजीकरण कराया और सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन कराया। बंध्याकरण करने के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल से आए डॉ. पंकज कुमार बिराजी एवं डॉ. अमित कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बंध्याकरण परिवार नियोजन का एक सुरक्षित और स्थायी उपाय है। इससे अनचाहे गर्भ से बचाव होता है, माताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है तथा परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से बेहतर ढंग से संभालने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.