शिविर में 22 श्रमिकों का पंजीयन एवं 9 का नवीनीकरण
मऊ, सितम्बर 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सहायक श्रमायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना में निर्माण श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान 22 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन तथा 9 श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त जन सेवा केंद्र के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के आवेदन भी कराए गए। इनमें मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 01 आवेदन तथा संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 06 आवेदन शामिल हैं। शिविर में श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना सहित श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.