विकासनगर, जनवरी 8 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत गुरुवार को विकासनगर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धर्मावाला में उपजिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 1775 लोगों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के समक्ष 214 शिकायतें प्रस्तुत की। इनमें 150 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी ने विभागों से संबंधित शिकायतों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.