मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय टू अंतर्गत प्रखंड के अग्रहण पंचायत के वार्ड संख्या 6 में निःशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड सदस्य रंजीत कुमार रंजन ने फ़ीता काटकर किया। शिविर में पशु बांझपन निवारण को लेकर निःशुल्क परामर्श और सुझाव के साथ शिविर में कई आवश्यक जानकारी पशुपालकों को दिया गया। शिविर में कुल 51 पशुपालकों के 213 पशुओं के बांझपन तथा सामान्य चिकित्सा किया गया। इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी हवेली खड़गपुर डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष प्रसाद सिंह , डॉ. मो. अली वफा डॉ. नरसिंह पंडित, अवध किशोर पोद्दार, चंदन कुमार, पप्पू कुमार, रवि कुमार आदि सहित पशु चिकित्सक, कर्मचारी और पशुपालक एवं ग्रामीण मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.