मिर्जापुर, दिसम्बर 7 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। आए मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर मरीजों को डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल भेज दिया है। शिविर में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक आए। डाक्टरों ने ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। कहाकि रात में बाहर निकलने से बचें। शिविर में कुल 2043 मरीज उपचार कराने आए। हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के मतवार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक कामेश्वर तिवारी के नेतृत्व में 41 और मुड़पेली में 36 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि अधिकतर मरीज मौसमी बुखार, खांसी, जुकाम के आए। जमालपुर संवाद अनुसार क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.