सहारनपुर, अप्रैल 3 -- शहीद दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 203 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। शुक्रवार को नगर के जैन बाग में शहीद दिवस पर शहीद सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु को समर्पित फैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए 203 यूनिट रक्तदान किया। विकास पंवार, अभयराज चौधरी, जितेन्द्र सैनी, अश्वनी कुमार मित्तल, दिनेश वर्मा, आशीष रोहिला, कुलबीर चौहान, बलराज सिंह, राहुल कुमार, अंजू देवी, संगीता, मीना, सोनू, अर्जुन, दीपक, प्रदीप, शिवम, कर्मवीर, सचिन, रीता, शेखर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...