मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का डाक्टरों ने उपचार किया। उपचार के बाद उन्हें दवा दी गई। गंभीर मरीजों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदलते मौसम से सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों ने उनका उपचार कर सावधानी बरतने की सलाह दी। शिविर में कुल 2021 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। जमालपुर संवाद अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डा.मनोज यादव की देखरेख में 33 और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में चिकित्सक मनोज चतुर्वेदी के नेतृत्व में 51 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, उदर रोग, कमर दर्द, घुटना दर्द, मौसमी जुकाम-बुखार आदि रोगों से पीड़ित मरीज इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.