पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। आयुष विभाग पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 202 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर पाकुड़ प्रखंड के लखनपुर, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के लिट्टीपाड़ा एवं मधुबन, हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर और नयाग्राम में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. लवकुश यादव एवं डॉ. कुलेश कुमार ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.