उरई, मार्च 23 -- माधौगढ़। आयुष आपके द्वार के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंगरा के द्वारा आयुष शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंगरा के डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने शिविर में 201 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सात दिन की दवा दी। उन्होंने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह दी। शिविर में अनिल कुमार ,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...