मुंगेर, मार्च 2 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर मिडिल स्कूल परिसर में रविवार को नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुधांशु शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित की गयी। शिविर में मरीजों की बीपी और शुगर की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा परामर्श देने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा दी गयी। स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों की टीम में फिजिशियन डॉ. विजय कुमार सिन्हा, विकास कुमार एवं अमन कुमार ने मरीजों की जांच कर उचित सलाह दी। वहीं दंत चिकित्सक डॉ. उदय शंकर ने दांत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों का उपचार किया। शिविर के आयोजन में एनके चौधरी, देवेंद्र पोद्दार, वृंद भूषण सहित कई स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...