दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। रेडक्रॉस सोसाइटी, दरभंगा ने रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के सेवार्थ राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान के नेतृत्व में और मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सुनील कुमार सिंह, आशीष सर्राफ व सदस्य राजकुमार पासवान तथा गौरव जालान के संयोजकत्व में मशरफ बाजार में नि:शुल्क फर्स्ट एड सेंटर व नि:शुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की। इस शिविर में लगभग 200 मरीज लाभान्वित हुए। संरक्षक आतम सराफ, लता खेतान व कमरे आलम ने बताया कि ऐसी सेवा रेडक्रॉस दरभंगा पिछले कई सालों से करती आ रही है। सेवा कार्य में सदस्य सिकंदर, तरुण कुमार मिश्रा, अन्नू सराफ व अंकित पोद्दार सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...