मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के ग्राम बमटापुर के मजरा नगला मांझ में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय यूपीयूएमएस सैफई द्वारा कुलपति डा. अजय सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। ग्रामीण आउटरीच अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव ने किया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर परामर्श दिया गया और दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में दंत रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, सर्जरी व इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सैफई रेफर किय...