बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत परसरामपुर के प्राइमरी स्कूल में एसबीआई फाउंडेशन एवं पंख संस्था के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों का बीपी, शुगर और एचबी टेस्ट किया गया। ग्राम पंचायत परसरामपुर के प्राइमरी स्कूल में एसबीआई फाउंडेशन एवं पंख संस्था के संयुक्त प्रयास से एक स्पेशल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 50 से अधिक मरीजों का बीपी शुगर सहित कई जांचें की गई। राजेश यादव, निरहू, सुमना देवी, खदेरू, राम बक्श, किसाने, राम अचल, धर्मपाल, पंकज, राम कृपाल, अयोध...