संभल, दिसम्बर 28 -- बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत शनिवार को जमीयत उलेमा हिंद व अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मोहल्ला नक्शा में एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली अधिकारियों ने बिजली संबंधी 20 मामले निस्तारित किए और 9 लाख का राजस्व वसूला। समाधान कैंप में 60 लोगों ने पंजीकरण कराथा। जिसमें 20 लोगों की शिकायत का निस्तारण बिजली अधिकारियों द्वारा किया गया । जिससे 9 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया। कैंप कैंप में उपभोक्ताओं ने खराब बिल सही कराए, विद्युत भार को भी बढ़ाया गया और उपभोक्ताओं ने नाम परिवर्तन करने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिए। जिसका समाधान विद्युत विभाग निस्तारण मौके पर ही किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी प्रथम अजय चौरसिया, अवर अभियंता आलोक गुप्ता, अवर रोहित मुखिया के जमीयत उलेमा हिंद की ओर से मौलाना अब्दुल्ल...