शिविर में 177 मामलों का किया गया निष्पादन
समस्तीपुर, जून 18 -- कल्याणपुर। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन कल्याण सहयोग शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को कुल 251 विभिन्न आवेदन में से 177 आवेदन का निष्पादन किया गया। बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि 91 आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया, 48 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुक के आवेदन का निष्पादन किया गया। वही 44 लोगों का जॉब कार्ड बनाया गया। पीएम सूरज घर बिजली योजना के नौ आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अंचल अधिकारी शशि रंजन, बीपीआरओ संतोष कुमार, पीओ राजेश कुमार, बीएओ भुवनेश्वर राम एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हैदर आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शिविर में 177 मामलों का किया गया निष्पादन यह भी पढ़ें- अंतिम दिन 167 मामलों का हुआ निष्पादन, 284 आवेदन मिले यह भी पढ़ें- जोकीहाट प्रखंड कार्यालय परिसर में जनकल्याण शिविर का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.