मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 1723 मरीजों का उपचार किया गया। मौसम में बदलाव से सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों ने उपचार कर उन्हें उचित सलाह दी। हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत चिकित्सकों ने कैंप लगाकर कुल 104 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। इसमें चिकित्सकों ने बुखार, शुगर, बीपी, खांसी आदि की जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 41, मतवार 27, मुड़पेली में 36 मरीजों का उपचार किया गया। डा. कामेश्वर तिवारी ने घर के आसपास साफ सफाई रखने व बदलते मौसम में मच्छरों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.