सिमडेगा, अप्रैल 14 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। सीएचसी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। मौके पर कई लोगों ने पहली बार रक्त दान किया। इसके बाद उन्होंने अपना अनुभव बताया। मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ राजीव राजन ने बताया कि स्वस्थ मनुष्य को समय-समय पर रक्त दान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या कमजोरी नही आती है। शिविर में कुल 17 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभागब के सुबल बागे, राजीव ठाकुर, सुजन हेम्ब्रोम, नवल प्रसाद आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हजारीबाग यूथ विंग ने पेश की मानवता की मिसाल 325 यूनिट रक्त संग्रहण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.