मुंगेर, मार्च 24 -- टेटिया बंबर , एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड अंतर्गत नोनाजी पंचायत के भंडार गांव में सोमवार को एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड सदस्य जितेंद्र यादव ने अध्यक्षता की। शिविर में कुल 52 पशुपालकों के 163 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक जांच, परामर्श दिए। पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रभाष कुमार और डॉ. अजय कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...