बांदा, अप्रैल 14 -- पैलानी। क्षेत्र के बिछुआही और महेदू में मंगलवार को लक्ष्य सेवा संस्थान के संस्थापक निर्भय सिंह गौतम व सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड के नेत्र डॉक्टरों की ओर से शिविर लगाया गया। डॉक्टरों ने 160 मरीजों के आंखों की जांच की। इसमें 25 मरीजों में मोतियाबिंद मिला। इन्हें जानकी कुंड अस्पताल ले जाया गया। 120 नेत्र रोगियों को दवा व चश्मा वितरित किया। निर्भय सिंह गौतम ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मोतियाबिंद रहित बनाने के लिए लक्ष्य सेवा संस्थान दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान सदस्य योगेश चंदेल, वीरेंद्र शर्मा, दीपक सिंह, रमेश सिंह, पिंटू सिंह, राजन सिंह, पुष्पेंद्र, विकास, सुनील, निखिल सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.