श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिरसिया क्षेत्र के बेलहरी गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय पशु चिकित्सालय सोनवा के पशु चिकित्साधिकारी डा इमरान खान की ओर से 35 पशुपालकों के 156 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही जरूरत अनुसार निशुल्क दवाएं बांटी गई। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं में होने वाली मौसम जनित बीमारियों से बचाव, नियमित टीकाकरण व उचित देखभाल के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर एसएसबी से पैरा वेटनरी स्टाफ मुख्य आरक्षी हंसराज चौधरी व सिद्धांत अहिरवार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पशु बांझपन निवारण शिविर में पशुओं का हुआ इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.