मैनपुरी, फरवरी 15 -- आवास विकास स्थित कमला नर्सिंग होम पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। नीलकमल ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे बाल रोग विशेषज्ञ डा. राम नारायण ने विभिन्न बीमारियों के 60 से अधिक बच्चों की जांच कर परामर्श दिया। महिला चिकित्सक डा. पूजा यादव ने 90 महिला मरीजों का परामर्श के बाद उपचार किया। इससे पूर्व कमला नर्सिंग होम के संचालक सुबोध यादव ने सभी चिकित्सकों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम पर होने वाली डिलीवरी व एलएससीएस में नवजात बच्चों को देखने के लिए बाल एवं शिशु रोग चिकित्सक हर समय उपस्थित रहते हैं। बच्चे को कोई भी परेशानी होने पर एनआईसीयू की व्यवस्था है। जिला का प्रथम चिकित्सालय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.