बक्सर, फरवरी 27 -- नावानगर, एक संवाददाता। अतिमी पंचायत के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जीविका नावानगर द्वारा पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के गांवों से काफी संख्या में पशुपालक पशुओं के साथ पहुंचे। शिविर का उदघाटन प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार, मुखिया ज्योति गुप्ता, बीपीएम पप्पू प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी ओमकारनाथ भास्कर और देवशक्ति संकुल संघ की अध्यक्ष व सचिव कविता देवी व सीता देवी द्वारा किया गया। शिविर में पहुंचे लगभग 150 पशुपालकों ने अपने-अपने पशु के लिए निशुल्क दवा और चिकत्सक से सुझाव प्राप्त किया। शिविर में लाए गए पशुओं का नि:शुल्क इलाज, अनुभवी पशु चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श व टिकाकरण कर दवा दी गई। शिविर का संचालन जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अखिलेष दीक्षित और मोहम्मद याकूब द्वारा संयुक्त रूप से किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.