चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात सयंत्र (आरएसपी) द्वारा सीएसआर के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर शहर के सेक्टर-18 स्थित होम एंड होप में दिव्यांग बच्चों के लिए लगाया गया। शिविर में आईजीएच के चिकित्सकों द्वारा करीब 150 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। जिसमें होम एंड होप के बौद्धिक रूप से दिव्यांग छात्र, सेक्टर-7 स्थित रोटरी क्लब द्वारा संचालित मूक-बधिर विद्यालय के छात्र और फर्टिलाइजर टाउनशिप में स्थित आशा दिव्यांगों के छात्र शामिल थे। शिविर के समन्वय का कार्य उप प्रबंधक (सीएसआर) एस के सुकुला, अनुभाग अधिकारी (सीएसआर) बी एक्का और ज़ाहिद अख्तर, अनुभाग अधिकारी (सीएसआर) द्वारा किया गया। फोटो संख्या-02-शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...