बागेश्वर, फरवरी 12 -- कपकोट। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तहसील सभागार, कपकोट में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 210 लोगों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। इस दौरान 15 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में नौ आवेदकों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, सिंचाई एवं बैंकिंग विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, अधिशासी अधिकारी बलवंत सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.