शिविर में 15 ऑटो चालकों को मिला परमिट
रांची, मार्च 20 -- खूंटी, संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शुक्रवार को ऑटो चालकों की सुविधा के लिए परमिट वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य बिना परमिट चल रहे ऑटो चालकों को वैध प्रक्रिया से जोड़ना एवं उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कैंप के दौरान ऑटो परमिट निर्गत करने को लेकर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई, जिसमें कई चालकों ने मौके पर ही आवेदन जमा किया। जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में ऑटो चालक बिना परमिट के वाहन चला रहे हैं, जिनमें से कई को नियमों की जानकारी नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक चालकों को परमिट की प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।उन्होंने बताया कि सभी ऑटो मोबाइल डीलरों को भी निर्देश दिया गया है कि उनके संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.