किशनगंज, जून 6 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 5 जून शुक्रवार को रायपुर पंचायत के केशोझारा, में 104 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाक आयोजित कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हेमंत कुमार, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैक इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 48 पशुपालकों के 128 छोटे-बड़े जानवरों में गर्भधारण की समस्या, गर्भ की जांच, खान-पान एवं पाचन की समस्या, कृमि की समस्या, प्रजनन की समस्या एवं पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित विभिन...