पलामू, मार्च 24 -- मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में 18 वर्ष तक के बच्चों के लिये हृदय रोग नि:शुल्क जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। नन्हा सा दिल कार्यक्रम के तहत इस केंद्र पर 141 बच्चों के हृदय की जांच गई। डॉ आनंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव दत्ता, फार्मासिस्ट संतोष कुमार, नर्स गौरी पुहुप व गोरबारी तामसोय ने जांच व स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका निशा कुमारी, पूनम रानी, विजय कुमार ठाकुर, लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा, शिवध्यान तिवारी, माधुरी पांडेय, दिलीप राम, अमरेंद्र तिवारी व पंकज चौबे शिविर की सफलता के लिए सक्रिय रहे। प्रधानाध्यापक ने नन्हा सा दिल अभियान के लिए सरकार, मेडिकल विभाग व समस्त भागीदारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...