शिविर में 140 यूनिट रक्तदान किया
नैनीताल, मई 23 -- भीमताल। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज भीमताल में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. बीके सिंह, पूर्व एनएसएस समन्वयक प्रो. ललित मोहन पांडेय ने किया। शिविर में एसटीएच हल्द्वानी की चिकित्सा टीम ने कुल 140 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. बीके सिंह ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यहां डॉ. नितिन छिम्वाल, एनएसएस समन्वयक अनुज पांडे, कार्तिक पांडे, करण सिंह माहरा, अनुराग जोशी आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिविर में 140 यूनिट रक्तदान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.