रिषिकेष, फरवरी 24 -- रायवाला पूर्व सैनिक संगठन भवन में 196 फील्ड रेजीमेंट के 62वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एम्स ऋषिकेश और पूर्व सैनिक संगठन ने सहयोग दिया। शिविर में कुल 140 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। मंगलवार को रायवाला पूर्व सैनिक संगठन भवन में आयोजित शिविर का शुभारंभ कर्नल नरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी दीपक कंवर ने रिबन काटकर किया। ब्रिगेडियर विभाकर त्यागी और मीनाक्षी त्यागी ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने रेजीमेंट को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारा छोटा सा प्रयास कई जिंदगियां बचा सकता है। रक्तदान हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इससे किसी तरह की कमजोरी नहीं होती। मौके पर मेजर प्रकाश ओझा, कंचन ओझा, मेजर डॉ. धर्मवीर सिंह, टीके आहूजा, डॉ. मेघा मेहरा, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.