शाहजहांपुर, मार्च 10 -- रानी लक्ष्मी बाई महिला विंग की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस सरोज कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष अमृता तिवारी और डॉ. जीतू कुमार भी मौजूद रहे। शिविर में डॉ. अमित सिंह, तन्मय गुप्ता, रितु सिंह, सोनी गौर, अर्चना भदौरिया, सुभा शर्मा, कृतिका सिंह, डॉ. नमिता सिंह, युवराज सिंह और अर्चना अग्रवाल सहित कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...