खगडि़या, अगस्त 11 -- गोगरी। एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल में 137 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शिविर में चिकित्सक ने गर्भवती महिलाओं को कहा कि शरीर मे हीमोग्लोबिन की कमी नही होनी चाहिए। गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य रहनी चाहिए। अगर शरीर मे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो तो बढ़ाने के लिए फल, चुकुन्दर आदि का खाने में उपयोग करना चाहिए। हीमोग्लोबिन का हर महीने जांच अवश्य करना चाहिए। शिविर में गर्ववती महिला जांच कराने के लिए काफी उत्साहित थी। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई और उन्हें आवश्यक सुझाव व सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी पीएचसी में 86 गर्भवतियों की प्रसव पूर्...