अल्मोड़ा, मई 24 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। प्राथमिक विद्यालय दड़मियां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्षय रोग इकाई ताकुला की ओर से क्षय रोग उन्मूलन अभियान चलाया गया। सोनकोटुली, पांया, रनमन गांवों के लिए लगे जांच शिविर में हाई रिस्क के 129 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। कई रोगियों का बलगम भी जांच के लिए लिया। लोगों के एक्सरे भी किए। यहां जगमोहन नौटियाल, हिमांशु वर्मा, नेहा लोहनी, नेहा टम्टा, हेमा सैजारी, प्रधान विजय सैजारी, गणेश बजेठा रहे। यह भी पढ़ें- शिविर में 129 मरीजों की जांच की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...