समस्तीपुर, मार्च 9 -- पूसा। प्रखंड के ठहरा गोपालपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में सोमवार को कैंसर स्क्रीनिंग सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 123 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 4 संदिग्ध पाये गये। लक्ष्य जीविका महिला संकुल संघ,गोपालपुर की देखरेख में आयोजित शिविर में लोगो को तंबाकू एवं इससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की गई। वक्ताओं ने मुंह, स्तन एवं गर्भाशय (ग्रीवा) कैंसर पर चर्चा करते हुए लक्षण व बचाव के तौर-तीको से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज नहीं है। लोगो में जागरुकता की कमी के कारण यह फैल रहा है। अगर इसकी पहचान शुरुआती चरणों मे हो जाती है। तो इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम करना आसान हो जाता है। वक्ताओं ने शरीर में किसी प्रकार का घाव, गांठ आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.