शिविर में 120 मरीजों ने आंखों की जांच कराई
देहरादून, जून 6 -- फोटो...महत्वपूर्ण... देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 14, नदी रिस्पना क्षेत्र में दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के प्रयासों से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा। इस दौरान विजेंद्र चौहान , ओमी यादव , अशोक कुमार , हेमराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.