रुडकी, फरवरी 17 -- सिविल अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस में मंगलवार को आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों की जांच कर 12 प्रमाण-पत्र बनाए गए। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकेश पांडेय ने दिव्यांगों के दस्तावेजों के साथ ही उनकी पात्रता की भी जांच की। 23 लोगों ने प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया गया। इनमें से 12 की पात्रता को सही पाया गया। इसके साथ ही पांच आवेदन यूनिक आईडी कार्ड के भी आए। केंद्र में महीने के प्रथम व तीसरे मंगलवार को केंद्र में शिविर लगाए जाते हैं। इनमें दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं। केंद्र के प्रबंधक तनवीर ने बताया कि सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.